Breaking News
अमेठी के पशु चिकित्सालय परिसर में जर्जर भवन में लगी आग, अग्निशमन दल ने पाया काबू।

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में एक जर्जर भवन में अचानक आग लग गई. घटना आज दोपहर की है, जब अज्ञात कारणों से इमारत के अंदर से धुआं उठता हुआ देखा गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

एक जर्जर इमारत में अचानक आग लग गई
घटना संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन प्रखंड मुख्यालय के उत्तर दिशा में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में घटी. यहां एक पुरानी और जर्जर इमारत में अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे अज्ञात कारणों से लगी आग बताया जा रहा है।

राहगीर ने सबसे पहले सूचना दी
टिकरिया निवासी सुदामा कश्यप जब कालिकन धाम की ओर जा रहे थे तो उनकी नजर जर्जर भवन से उठते धुएं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी मोबाइल फोन से पैरावेट विकास सिंह को दी. सूचना मिलते ही विकास सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

फायर ब्रिगेड ने तुरंत मोर्चा संभाला
विकास सिंह मौके पर पहुंचे और अस्पताल परिसर का गेट खोला, ताकि फायर ब्रिगेड अंदर जा सके. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मिनी बस फायर वाहन से भारी पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुट गई. फायर ब्रिगेड के चालक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि सिपाही शिव बहादुर सिंह और उमेश कुमार के प्रयास से आग पर जल्द काबू पा लिया गया।

समय रहते टला बड़ा हादसा
विकास सिंह ने बताया कि उन्हें वीर बहादुर सिंह उर्फ ​​भोले सिंह और सुदामा कश्यप से फोन पर जानकारी मिली थी. इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना नवरात्र में ड्यूटी पर तैनात फायर ब्रिगेड टीम को दी। समय पर कार्रवाई के कारण आग ने गंभीर रूप नहीं लिया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

(रिपोर्ट:बृजेश मिश्र,अमेठी)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *