Breaking News
अमेठी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस।

अमेठी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। यह घटना चिलौली गांव की है, जहां ग्रामीणों ने बगीचे में शव लटका देखा और तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और हर पहलू से जांच कर रही है.

पेड़ से लटका मिला युवक का शव
जानकारी के मुताबिक, चिलौली गांव स्थित रानू तिवारी के बगीचे में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला. सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने यह नजारा देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

मृतक की पहचान एवं पारिवारिक जानकारी
मृत युवक की पहचान शिव कुमार कोरी के पुत्र शुभम कुमार कोरी (22 वर्ष) के रूप में की गई है. वह सरनाम गांव मजरे कोंची, थाना मोहनगंज का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शुभम बचपन से ही अपने मामा राम जीवन (बेटा बरसाती) के घर चिलौली में रह रहा था। इस खबर के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस ने जांच शुरू की, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
इस मामले में इन्हौना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

(रिपोर्ट:बृजेश मिश्र,अमेठी)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *