Breaking News
अयोध्या में गैस सिलेंडर की कमी से व्यापारी परेशान, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर भी असर

धार्मिक नगरी अयोध्या इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी को लेकर चर्चा में है. शहर में गैस सप्लाई को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. एक तरफ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि शहर में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और कोई दिक्कत नहीं है. उधर, रामनगरी के व्यापारी इस दावे को पूरी तरह गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और कई दुकानदारों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.

व्यापारियों ने नाराजगी जताई
शहर के व्यापारियों और व्यापार संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से उनके दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं. दुकानदारों के मुताबिक कई बार उन्हें गैस सिलेंडर के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। इसका सीधा असर होटल, ढाबों और खान-पान से जुड़े कारोबार पर पड़ रहा है. व्यापारियों का कहना है कि यह समस्या अब सिर्फ व्यापार तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि धार्मिक गतिविधियों तक भी पहुंच गई है।

हनुमानगढ़ी प्रसाद पर भी असर
व्यापारियों का दावा है कि गैस की कमी के कारण हनुमानगढ़ी मंदिर में चढ़ाए जाने वाले लड्डू प्रसाद के उत्पादन में दिक्कत आ रही है. प्रसाद बनाने के लिए बड़ी मात्रा में गैस की जरूरत होती है, लेकिन सिलेंडर की कमी के कारण काम प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो मंदिरों में बनने वाले प्रसाद और भोग की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है.

श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है.
प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचते हैं। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत श्रद्धालु शहर के होटलों, रेस्तरांओं और दुकानों पर भोजन करते हैं। ऐसे में गैस आपूर्ति बाधित होने से श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है. कई दुकानदारों का कहना है कि गैस की कमी के कारण खाना बनाने में परेशानी हो रही है.

विधायक और व्यापारियों के दावों में अंतर
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि जिले में गैस आपूर्ति सामान्य है और कोई कमी नहीं है। उनके मुताबिक घरेलू गैस की सप्लाई लगातार जारी है और लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. हालांकि स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि घरेलू गैस की स्थिति भले ही ठीक हो, लेकिन व्यावसायिक गैस की आपूर्ति लगभग ठप हो गयी है. इसका सीधा असर कारोबार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर पड़ रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *