अयोध्या में मृतक राजू यादव के परिवार को अखिलेश यादव की मदद, पत्नी को सौंपा 1 लाख रुपये का चेक

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बैसिंग निवासी 32 वर्षीय राजू यादव की मौत के बाद समाजवादी पार्टी उनके परिवार की मदद के लिए आगे आई है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी. पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने यह सहायता राशि चेक के रूप में मृतक की पत्नी क्रांति को सौंपी. इस दौरान पार्टी के कई नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे और परिवार को सांत्वना दी.
पूर्व मंत्री ने पत्नी को सौंपा चेक
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने गांव पहुंचकर दिवंगत राजू यादव की पत्नी क्रांति को एक लाख रुपये का चेक सौंपा. इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है.
घटना को गंभीर बताया, जांच की मांग
पूर्व मंत्री ने इस घटना को बेहद गंभीर और संवेदनशील बताया. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए. साथ ही दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे.
परिवार की हालत चिंताजनक है.
बताया गया कि मृतक राजू यादव के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. उनकी मौत के बाद परिवार के सामने जीवन यापन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण को लेकर स्थिति काफी कठिन हो गयी है.
सरकार से मुआवजे की मांग
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके. पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने कहा कि यह मदद तो सिर्फ शुरुआत है और पार्टी आगे भी परिवार के साथ खड़ी रहेगी.
कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे
इस मौके पर अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद्र यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, चौधरी राम करन यादव, लक्ष्मण यादव प्रधान, शमशेर यादव, अमित यादव, बहादीन यादव, उदल यादव प्रधान, राम शंकर यादव, अजय रावत, राजेंद्र यादव, राम बजन, राम कृपाल, विशाल यादव, सरजीत कुमार, ब्लॉक यादव, पिंटो, तिलक राम यादव, संजय यादव, राहुल, राम धीरज, राजेश कोरी, राम जगत यादव और राम मिलन समेत कई लोग मौजूद रहे।
(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)
