Breaking News
उत्तराखंड: एलपीजी गैस की जमाखोरी रोकने के लिए चलाया जाएगा छापेमारी और स्टॉक निरीक्षण अभियान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि एलपीजी गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैस की अवैध बिक्री एवं जमाखोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी, स्टॉक चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो

सीएस आनंद बर्धन ने सचिवालय सभागार में वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिये. बैठक में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप समय पर एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.

ये भी पढ़ें…बर्फबारी: सात साल बाद मार्च में चकराता की ऊंची चोटियों पर गिरी बर्फबारी, सीजन की तीसरी बर्फबारी से बढ़ी ठंड

अधिकारियों ने छापेमारी कार्रवाई, दर्ज एफआईआर का ब्योरा भी पेश किया। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से गैस आपूर्ति की स्थिति पर फीडबैक लेते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *