Breaking News
उत्तराखंड: कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी के कंधों से बोझ अब होगा कम, फिलहाल उनके पास हैं 35 विभाग

कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधों का बोझ भी कम हो जाएगा. फिलहाल सीएम धामी के पास 35 विभाग हैं. पांच नए मंत्रियों के आने के बाद उनके बीच इन विभागों का बंटवारा किया जाएगा. विभागों के बंटवारे से सरकार के कामकाज में भी तेजी आएगी.

जब धामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तो उनके पास करीब 25 विभाग थे. मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद परिवहन समेत सभी विभाग सीएम के अधीन आ गये. प्रेमचंद अग्रवाल के कैबिनेट से इस्तीफे के बाद वित्त, शहरी विकास, आवास, जनगणना समेत उनके सभी विभाग सीएम के पास आ गए. धीरे-धीरे विभागों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

अपनी पिछली सरकार में धामी ने तत्कालीन मंत्री हरक सिंह रावत को ऊर्जा दी थी, लेकिन वर्तमान में यह विभाग भी उन्हीं के पास है. अब पांच नए मंत्रियों के बीच काम का बंटवारा होने के बाद कहीं न कहीं सीएम धामी का बोझ कम होगा. नए मंत्री इन विभागों में नई सोच के साथ तेजी से काम करेंगे. सरकार का लक्ष्य है कि इन विभागों की योजनाओं का लाभ जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचे.

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: हिमस्खलन की चेतावनी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, इन पांच जिलों के लिए बताया गया खतरा

नये मंत्रियों के पास एक साल से भी कम समय है

धामी के लिए विभागों का बंटवारा इसलिए भी अहम है क्योंकि अब चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है. ऐसे में विभाग मिलने के बाद नए मंत्रियों के सामने प्रदर्शन के साथ-साथ जनता के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की चुनौती होगी. माना जा रहा है कि इससे एक तरह से सरकार के काम में तेजी आएगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *