लगातार बारिश के कारण पारा तेजी से गिरा है. तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम होने से लोग फिर से गर्म कपड़े लेकर बाहर निकले। सुबह बारिश के कारण लोगों को ऑफिस और बाजार जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर जलभराव भी हो गया. इससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
वहीं, मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है. अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
उत्तराखंड बर्फबारी: अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड; चकराता में बर्फबारी, मौसम बदलते ही बढ़ी ठंड