Breaking News
उत्तराखंड: राज्य में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू, मार्च 2027 तक चलेगा, परिवार का पूरा डेटा होगा तैयार

राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग ने उत्तराखंड में घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। सर्वेक्षण मार्च 2027 तक जारी रहेगा। सांख्यिकी अधिकारियों की एक टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की विभिन्न स्रोतों से आय का डेटा तैयार करेगी।

देश में पहली बार राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उत्तराखंड में बुधवार से सर्वे शुरू किया गया। सर्वेक्षण का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की वेतन, कृषि, व्यवसाय, मजदूरी और अन्य स्रोतों से आय के बारे में जानकारी एकत्र करना है। जिससे देश की वास्तविक आय स्थिति का आकलन किया जा सके।

उत्तराखंड: गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक नितीश कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड में घरेलू आय सर्वेक्षण एक अप्रैल से शुरू किया गया था. सर्वेक्षण टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की आय के बारे में जानकारी एकत्र करेगी. यह सर्वेक्षण विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *