Breaking News
उत्तराखंड: रुकी हुई पीसीएस और लोअर पीसीएस परीक्षाओं पर प्रशासन सख्त, 1 अप्रैल को बुलाई बैठक – उत्तराखंड प्रशासन का रुकी हुई पीसीएस और लोअर पीसीएस परीक्षाओं पर सख्त रुख; 1 अप्रैल को बैठक बुलाई गई

उत्तराखंड में पीसीएस और लोअर पीसीएस परीक्षाएं लटकने के मामले में अब सरकार सख्त हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अब सचिव कार्मिक ने एक अप्रैल को सभी विभागों की बैठक बुलाई है, जिसमें उन्हें अपने रिक्त पदों का अधियाचन, रोस्टर और अन्य जानकारी लेकर पहुंचना होगा।


ट्रेंडिंग वीडियो

25 मार्च को अमर उजाला ने ‘कैसे होगी पीसीएस भर्ती, विभाग खाली पद बताने को तैयार नहीं?’ खबर के जरिए इस साल अब तक राज्य लोक सेवा आयोग से पीसीएस या लोअर पीसीएस का अधियाचन न मिलने का मुद्दा उठाया था।

बताया गया कि कैसे आयोग ने पहले के कैलेंडर में ये परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं लेकिन अधियाचन न मिलने के कारण ये संशोधित कैलेंडर से गायब हो गईं. चिंता की बात यह भी है कि सरकार की ओर से लगातार विभागों को पत्र भेजे जाने के बावजूद वे रिक्तियां बताने को तैयार नहीं हैं।

यूकेपीएससी: लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 21 अप्रैल से होगी पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *