राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने राज्य में बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के संबंध में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।
भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है.
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: बारिश के बाद दरकने लगे पहाड़, बोल्डर आने से बद्रीनाथ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद
खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ (खतरे का स्तर तीन), रुद्रप्रयाग, बागेश्वर (खतरे का स्तर एक) में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका है। ऐसे में इन इलाकों में ज्यादा बर्फबारी होने पर हिमस्खलन का खतरा हो सकता है. ऐसे में स्थानीय लोगों के लिए इन इलाकों में एहतियात बरतना उचित होगा.