Breaking News
उत्तराखंड: 11 आईएफएस अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, एसपी सुबुद्धि को मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत की जिम्मेदारी

सरकार ने IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है. मुख्य वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि को मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है।

पीसीसीएफ कपिल लाल को सीईओ कैंपा की जिम्मेदारी दी गई है. योजना एवं वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. अपर मुख्य वन संरक्षक विवेक पांडे को परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के अलावा सीसीएफ इंटेलिजेंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एपीसीसीएफ नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा, जो स्टैंडबाय पर थे, को वन अनुसंधान प्रबंधन और प्रशिक्षण, सतर्कता और कानून प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी को वन संरक्षण नोडल अधिकारी बनाया गया है।

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: सफर होगा सुहाना, लेकिन वाहन धीरे चलाएं; इन बातों का अवश्य ध्यान रखें

सीसीएफ सुशांत पटनायक को वन संरक्षण, वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन के पद पर पदस्थ किया गया है. सीसीएफ प्रसन्न पात्रा को मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गयी है.

वन संरक्षक पंकज कुमार को वन संरक्षक दक्षिणी वृत्त, वन संरक्षक नीतीश मणि त्रिपाठी को वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त और वन संरक्षक विनय भार्गव को वन अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है. वन संरक्षक आकाश वर्मा को नंदा देवी बायोस्फियर के निदेशक और प्रतीक्षा सूची में चल रही नीतू लक्ष्मी को वन संरक्षक यमुना वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *