Breaking News
ऋषिकेश: अद्भुत स्थिति! ऋषिकेश: सरकारी अस्पताल में दवाएं नहीं, मरीज एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पैसे जुटा रहे हैं

क्या आपने कभी सुना है कि किसी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों को आपस में चंदा करना पड़ता हो? चौंकाने वाली यह तस्वीर उपजिला अस्पताल की है, जहां पिछले 15 दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं होने के कारण गरीब मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर हैं. विभाग की लापरवाही ऐसी है कि लोग अपनी जेब ढीली कर आपस में पैसे इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि किसी तरह इंजेक्शन का इंतजाम हो सके.

ट्रेंडिंग वीडियो

उपजिला अस्पताल के वैक्सीन कक्ष में प्रतिदिन कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि के काटने से 30 से 40 मरीज आ रहे हैं। बाजार में मेडिकल स्टोर पर एक एंटी रेबीज शीशी की कीमत करीब 400 रुपये है। एक शीशी में चार खुराक होती हैं।

एक शीशी खोलने के बाद फ्रीजर में इसकी समयावधि लगभग चार से पांच घंटे होती है। ऐसे में चार मरीज एक साथ 100-100 रुपये इकट्ठा कर मेडिकल स्टोर से एंटी-रेबीज की शीशी खरीदने को मजबूर हैं।

देहरादून: बंदरों के आतंक से मिलेगी राहत, नगर निगम की टीम पकड़ेगी, चिड़ियापुर में होगी नसबंदी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *