Breaking News
ऋषिकेश एम्स: पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी वर्चुअली शामिल हुए

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी हैं।

शुक्रवार को एम्स सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि हमारे देश में माताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है और हर क्षेत्र में उनका समान अधिकार सुनिश्चित किया जाता है। यह गर्व की बात है कि आज उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाकर आगे बढ़ रही हैं।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि आयोग का मुख्य लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़ी महिलाओं को न्याय एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, डॉ. रीमा पंत, एम्स निदेशक डॉ. मीनू सिंह और मेयर शंभू पासवान ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

धामी कैबिनेट विस्तार: खजान दास को प्रतिनिधित्व देकर दलित वोट बैंक को मजबूत किया, कांग्रेस की रणनीति को किया ध्वस्त

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है सरकार: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं की उदारता, सहयोगात्मक भावना और उनके बहुआयामी योगदान को सम्मान देने की यह एक अच्छी पहल है। इस तरह की सकारात्मक पहल न केवल समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी मजबूत कदम उठाती है।

सम्मानित किया गया

सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें एसपी देहात जया बलूनी, आईएएस साक्षी सिंह, गीता चंदोला, तुलसी मेहरा, नेहा सिंह, दर्शनी देवी नेगी, रेखा रयाल, कमला नेगी, चंद्रिका पुंज, मुस्कान (स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी), रेखा राणा और डॉ. अर्पिता नेगी शामिल थीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *