ऋषिकेश: रोमांच के नाम पर जान जोखिम में डालकर गरुड़ चट्टी पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक पुल से नदी में छलांग लगाता नजर आ रहा है. वीडियो लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर स्थित गरुड़ चट्टी पर गंगा पर बने पुल का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी घटना से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि संभव है कि कोई पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा हो.
वीकेंड पर जहां एक ओर पर्यटक गंगा में राफ्टिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग एडवेंचर के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. गरुड़ चट्टी पुल की ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाना बेहद खतरनाक है, क्योंकि गंगा नदी का प्रवाह तेज है और नीचे चट्टानें भी हैं। ऐसी हरकत किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती थी.
ऋषिकेश: नोएडा से घूमने आए थे तीन दोस्त, चीला नहर में सेल्फी लेने गया युवक तेज लहरों में बह गया.
हैरानी की बात यह है कि पुल से कुछ ही दूरी पर गरुड़ चट्टी पुलिस चौकी मौजूद है और वहां नियमित रूप से पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद पर्यटक ऐसे जोखिम भरे कदम उठा रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो…
युवक का यह वीडियो नीचे से गुजर रही राफ्ट में बैठे कुछ युवकों ने बनाया है और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। ये वीडियो पुराना हो सकता है.
