ऋषिकेश: शार्ट सर्किट से पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग ऋषीकेश समाचार

देर रात ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित एक पूजा सामग्री की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना के वक्त रात में गश्त कर रही पुलिस टीम को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.


ट्रेंडिंग वीडियो

पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन आग लगने से दुकान में रखा सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया.

ये भी पढ़ें…चारधाम यात्रा: जौलीग्रांट से बद्री-केदार धाम तक 26 अप्रैल से शुरू हो सकती है हेली सेवा, इतना होगा किराया


पुलिस और अग्निशमन दल की समय पर तत्परता से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *