Breaking News
-ऋषिकेश: होटल में चल रही थी अवैध कैसीनो और शराब पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, दस महिलाओं समेत 40 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने ऋषिकेश आईडीपीएल क्षेत्र स्थित एक होटल में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक पार्षद और दस महिलाओं सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं बाहर से बुलायी गयी थीं. होटल मालिक फरार है. होटल को सीज कर दिया गया है. एसएसपी देहरादून ने चौकी प्रभारी समेत चौकी के सभी 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईडीपीएल क्षेत्र स्थित होटल नवरंग में कैसीनो संचालित किया जा रहा है. यहां बड़ी संख्या में लोग बाहर से जुआ खेलने आये हैं. दिल्ली से बार डांसर बुलाने की सूचना थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर रात होटल नवरंग में छापेमारी की.

यहां जुए के लिए टेबलें लगी हुई थीं. शराब पार्टी भी चल रही थी. कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 युवतियों समेत 40 लोगों को हिरासत में लिया है। ये लड़कियां दिल्ली से बुलाई गई थीं. होटल में बार डांसर के तौर पर परफॉर्म करने के साथ-साथ उससे मेहमानों को खाना और शराब भी परोसी जा रही थी. पुलिस ने भारी मात्रा में महंगी शराब, जुए से जुड़ी सामग्री और करीब 1,37,600 रुपये नकद बरामद किये. होटल मालिक फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *