कामाख्या धाम महोत्सव में आज है खास दिन, निरहुआ के आने से बढ़ा उत्साह

रुदौली में आयोजित मां कामाख्या धाम महोत्सव में आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है. युवा हो या बुजुर्ग हर वर्ग के लोग इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजकों ने पूरी तैयारी कर ली है. साथ ही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये हैं. माना जा रहा है कि आज महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं.
कार्यक्रम दोपहर से शुरू होगा
महोत्सव ट्रस्ट के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू होगा। इस दौरान दर्शकों के लिए मनोरंजन के कई खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर उम्र के लोग इस कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें.
मनोरंजन की शुरुआत कॉमेडी से होगी
कार्यक्रम की शुरुआत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विश्वराजन (जतिन शुक्ला) की कॉमेडी परफॉर्मेंस से होगी। वह अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को हंसाएंगे और माहौल को खुशनुमा बना देंगे.
शाम को निरहुआ मंच संभालेंगे
शाम 5 बजे से 8 बजे तक भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मंच संभालेंगे. वह अपने लोकप्रिय गानों और खास अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.
भीड़ को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन और आयोजन समिति मिलकर काम कर रही है.
उत्साह और भक्ति का संगम
कुल मिलाकर आज का दिन त्योहार में भक्ति और मनोरंजन का खास संगम लेकर आया है. आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)
