Breaking News
काशीपुर सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर; – अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज – काशीपुर में बाइक दुर्घटना में महिला की मौत, पति गंभीर

काशीपुर में पैदल जा रहे दंपत्ति को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतक के बेटे ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


ट्रेंडिंग वीडियो

बरखेड़ा पांडे निवासी सोमपाल ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल की सुबह उसके पिता जगन सिंह और मां लीलावती जानवरों के लिए घास लेने के लिए पैदल महुआखेड़ागंज की ओर जा रहे थे। हिमालयन फूड पार्क के सामने एक बाइक चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक भाग गया।

सूचना मिलने पर उन्होंने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गयी और उनके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *