Breaking News
केदारनाथ यात्रा: इस बार नई कंपनियां भी संचालित करेंगी हेलीकॉप्टर सेवा, अप्रैल से टिकट बुकिंग की तैयारी

केदारनाथ हेली संचालन के लिए विमानन कंपनियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस बार हेली सेवाओं के लिए नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) अप्रैल के पहले सप्ताह में हेली टिकटों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे. हेली सेवा का संचालन 21 अप्रैल से शुरू होगा। पिछले वर्ष पवन हंस, आर्यन एविएशन, ट्रांस भारत, थुंबी एविएशन, ग्लोबल विक्टरा हेली, हिमालयन हेली सर्विस, केस्ट्रेल एविएशन, एरो एयरक्राफ्ट ने गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा संचालित की थी। तीन साल का अनुबंध समाप्त होने के बाद यूकाडा ने आगामी चारधाम यात्रा में हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार हेली सेवाओं के संचालन के लिए नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है।

देहरादून: सीएम धामी ने पहली बार प्रकाशित सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग का विमोचन किया

यूसीएडीए के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि मार्च के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर हेली कंपनियों का चयन कर लिया जाएगा. वित्तीय निविदा खुलने के बाद ही हेली किराया तय किया जाएगा। यूकाडा अप्रैल के पहले सप्ताह से हेली टिकट बुक करने की तैयारी कर रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *