चुनावी पिच पर हैट्रिक लगाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने अपनी टीम इलेवन उतार दी है. टीम में नए और पुराने चेहरों को शामिल कर 2027 में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया. चुनावी साल में पांच नये कैबिनेट मंत्री नियुक्त कर टीम पूरी कर ली गयी है. टीम में धामी की भूमिका कप्तान के तौर पर है.
धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी. सरकार के चार साल के कार्यकाल के बाद चर्चाएं बंद हो गयी हैं. 2027 के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए धामी सरकार ने कैबिनेट में पांच नए मंत्रियों को शामिल कर टीम इलेवन तैयार की है.
पुराने चेहरों में विधायक खजान दास और मदन कौशिक को टीम में जगह दी गई है. दोनों विधायक पिछली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। जबकि रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत चौधरी, भीमताल से राम सिंह कैड़ा और रूड़की से प्रदीप बत्रा को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है और मंत्री की कुर्सी मिली है.
धामी कैबिनेट विस्तार: खजान दास को प्रतिनिधित्व देकर दलित वोट बैंक को मजबूत किया, कांग्रेस की रणनीति को किया ध्वस्त