खटीमा: सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, कहा- एलपीजी गैस के लिए घबराने की जरूरत नहीं
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड स्थित हेलीपैड और कैंप कार्यालय में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए जनता को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई एलपीजी गैस की कालाबाजारी करता है तो जनता तुरंत इसकी शिकायत डीएम से करें. उन्होंने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में एलपीजी गैस की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। वहाँ
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष चंद्रा जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, मोहिनी पोखरिया, नंदन खड़ायत, डॉ. प्रेम सिंह राणा, अमित पांडे, प्रमोद मित्तल, भवानी भंडारी, रंदीप पोखरिया, भुवन जोशी, किशोर जोशी, नवीन बोरा, हिमांशु बिष्ट, एसएसपी अजय गणपति, एएसपी डॉ. उत्तम नेगी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम तुषार सैनी आदि थे।
