बद्रीनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए नए आस्था पथ से गुजरना होगा. बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों के चलते मंदिर तक पहुंचने का मार्ग बदल दिया गया है. इस बार श्रद्धालुओं को वेटिंग लाइन तक पहुंचने के लिए मानव कल्याण आश्रम की बजाय शंकराचार्य आश्रम से होकर गुजरना होगा। जिन स्थानों पर मास्टर प्लान का काम चल रहा है, वहां बैरिकेडिंग की जाएगी।
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का काम तीसरे चरण में पहुंच गया है। साकेत तिराहे से अलकनंदा पुल तक इलेक्ट्रिकल व्हीकल रोड (ईवी) का निर्माण किया जाएगा। प्रभावित 14 दुकानदारों के लिए थाना व नगर पंचायत कार्यालय के पास अस्थायी दुकानें बनायी जायेंगी. नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें…उत्तराखंड: डॉलर के कारण महंगा हुआ सोलर, आयोग ने इस वित्तीय वर्ष के लिए जारी किया ड्राफ्ट, मांगे सुझाव
साकेत तिराहे से पुल तक दुकानें हटाई जाएंगी
साकेत तिराहे से पुराने पुल तक करीब 16 प्रसाद की दुकानें संचालित होती हैं। इस बार मास्टर प्लान के काम के चलते यहां बहुत कम दुकानें संचालित होंगी। इन दुकानों को नगर पंचायत कार्यालय परिसर के पास स्थानांतरित किया जायेगा. यहां अस्थायी दुकानों का निर्माण भी शुरू हो गया है। तीन मंजिला होटल को बदरीनाथ मास्टर प्लान के प्रभाव में आने के कारण पहले ही हटा दिया गया था।