Breaking News
डिनर के बाद खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी, आरोपी फरार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि घटना से कुछ देर पहले तक तीनों एक ही कमरे में बैठकर एक साथ खाना खा रहे थे. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी पति फरार है। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

डिनर के बाद अचानक बढ़ा विवाद, डबल मर्डर
जानकारी के मुताबिक, यह मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क (बुद्ध बाजार) मोहल्ले का है. आरोपी पति राशिद को अपनी 36 वर्षीय पत्नी शबनम और उसके दोस्त फहीम (32 वर्ष) के बीच अवैध संबंध का शक था. इस बात को लेकर घर में काफी देर तक तनाव रहा। बीती रात तीनों एक साथ कमरे में खाना खा रहे थे, तभी अचानक विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर राशिद ने अवैध हथियार से दोनों पर गोली चला दी.

घटनास्थल पर खौफनाक मंजर देखने को मिला
रात करीब 12:40 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का नजारा बेहद खौफनाक था. शबनम का शव सोफे पर खून से लथपथ पड़ा था, जबकि फहीम का शव भी पास में पड़ा था. दोनों के सिर में गोली मारी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राशिद मौके से फरार हो गया.

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया.

आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित की गईं
पुलिस ने आरोपी राशिद को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमें बनाई हैं. उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. परिजनों से शिकायत लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सन्नाटा है और लोग दहशत में हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *