Breaking News
देहरादून: नारी निकेतन में संवासिनी की मौत, महिला आयोग ने अपनाया सख्त रुख, उच्च स्तरीय जांच के आदेश – देहरादून समाचार

राजकीय नारी निकेतन में 35 वर्षीय संवासिनी द्वारा कथित आत्महत्या के मामले में राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल को फोन पर निर्देश दिये कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करायी जाये और विस्तृत रिपोर्ट आयोग को तत्काल उपलब्ध करायी जाये. आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जिस सरकारी संस्थान में महिलाओं की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य की जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रशासन पर है, वहां इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है.

जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि मृतिका पिछले छह माह से संस्थान में रह रही थी और उसकी मानसिक स्थिति में सुधार हो रहा था. उन्होंने बताया कि रात 11 बजे के राउंड के दौरान स्टाफ ने उसे बिस्तर पर सोते हुए देखा था, लेकिन अगले राउंड में 3 बजे वह सीढ़ियों की रेलिंग से लटकी हुई मिली. आयोग ने चार घंटे के इस अंतराल और सुरक्षा प्रोटोकॉल में संभावित चूक पर कड़ी आपत्ति जताई है.

देहरादून: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम.

कुसुम कंडवाल ने निर्देश दिए कि घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद सभी कर्मचारियों की भूमिका की गहन जांच की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि रात के समय निगरानी में कमी क्यों थी। आयोग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. इसमें मानसिक रूप से बीमार कैदियों की सुरक्षा के लिए विशेष योजना तैयार करना, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाना और रात की पाली में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना शामिल है।

साथ ही संवेदनशील वार्डों और गलियारों में 24 घंटे सक्रिय निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है. इसके अलावा इस बात को भी जांच के दायरे में रखा गया है कि महिला किसी दबाव, डर या पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में तो नहीं थी. आयोग ने साफ कर दिया है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही नारी निकेतन में संवासिनियों की सुरक्षा के लिए जल्द ही कड़े इंतजाम किए जाएंगे.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *