देहरादून: युवकों के बीच हुए विवाद में चली गोली, टहलने निकले रिटायर ब्रिगेडियर को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत
देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सुबह की सैर कर रहे एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर को गोली मार दी गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह ओवरटेक करने को लेकर कार सवार दो युवकों के बीच विवाद हो गया.
इस फायरिंग के दौरान सुबह की सैर कर रहे एक रिटायर ब्रिगेडियर को गोली लग गई. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
दून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि जोहड़ी गांव में दो गाड़ियों के बीच ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया है। इस दौरान फायरिंग भी हुई. घटना में एक शख्स घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया. अब जानकारी मिली है कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है.
बताया कि इलाके को सील कर दिया गया है और संबंधित वाहन व उसमें मौजूद लोगों की जांच की जा रही है. मामले में जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी. पुलिस अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए ग्रामीण इलाकों सहित कई पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में नाकेबंदी की है।
