देहरादून: वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी की भागीदारी पर दिया जोर – वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग ने आशारोड़ी चेक पोस्ट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने मिलकर विभागीय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और आम जनता से भी इसके लिए आगे आने का आह्वान किया.
संयुक्त आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि राजस्व वसूली के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों का निर्वहन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: अमरनाथ यात्रा की तरह चारधाम यात्रियों पर होगी निगरानी, प्रशासन को पता चलेगा कितने यात्री कहां.
डिप्टी कमिश्नर सुरेश कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर कृष्ण कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर अलीशा विष्ट, राज्य कर अधिकारी यतीश सेमवाल और सुरेंद्र सिंह ने भी न केवल पौधारोपण करने बल्कि उसका संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि विभागीय स्तर पर पौधों की निगरानी भी सुनिश्चित की जायेगी.
