Breaking News
देहरादून: शादी समारोह से पहले रसोई गैस ने बढ़ाई चिंता; 150 ने आवेदन किया, केवल 50 स्वीकार किए गए – देहरादून: शादी के सीजन से पहले एलपीजी संकट बढ़ गया; 150 आवेदन केवल 50 स्वीकृत

13-14 अप्रैल को जिले में विवाह का बड़ा शुभ मुहूर्त है। गैस सिलेंडर लेने के लिए आपूर्ति कार्यालय पर लाइन लग रही है। मंगलवार को जिले भर से करीब 150 आवेदन विभाग के पास पहुंचे। आपूर्ति निरीक्षकों ने इन आवेदनों का सत्यापन कर 50 आवेदनों को मंजूरी दे दी और गैस एजेंसियों को शादियों के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिए। शेष 100 आवेदनों की जांच जारी है.


ट्रेंडिंग वीडियो

रसोई गैस संकट के बीच शादी समारोह वाले परिवारों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं आपूर्ति विभाग की ओर से ऐसे लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके तहत जरूरी औपचारिकताओं के बाद उन्हें दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इसके लिए कार्यालय से उपभोक्ता को शादी के कार्ड के साथ आदेश के रूप में एक पत्र जारी किया जा रहा है।

इसमें गैस एजेंसी का नाम भी नहीं लिखा जा रहा है, ताकि उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर ऑर्डर दिखाकर अस्थाई व्यावसायिक कनेक्शन ले सके। इसके लिए जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है. कहा गया है कि शादी-विवाह के सिलेंडरों की आवश्यकता को देखते हुए व्यवसायिक सिलेंडर अपने पास रिजर्व रखें ताकि उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा सके।

उत्तराखंड: बनेगा साहित्यकार कल्याण कोष, बुजुर्ग साहित्यकारों को मिलेगी पेंशन, भाषा मंत्री ने मांगा प्रस्ताव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *