देहरादून: सीएम धामी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ बल्लूपुर चौक पर झाड़ू लगाई, सफाई अभियान चलाया – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के बल्लूपुर चौक पर एक सफाई अभियान में भाग लिया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लूपुर चौक, देहरादून में स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग होनी चाहिए।
जब तक प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलने चाहिए, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी रहे.
