Breaking News
-नैनीताल: शादी समारोहों के लिए मिलेंगे दो कॉमर्शियल सिलेंडर, डीएम ने तत्काल प्रभाव से लागू की व्यवस्था – शादी समारोहों के लिए मिलेंगे दो कॉमर्शियल सिलिंडर; नैनीताल डीएम ने लागू की व्यवस्था

नैनीताल में रसोई गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के तहत विवाह समारोहों के लिए अधिकतम दो वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर ही आवंटित किए जाएंगे। यह व्यवस्था नैनीताल में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कॉमर्शियल एलपीजी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित की गयी है. इसके तहत आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने और उनका परीक्षण करने के बाद सिलेंडर आवंटन के लिए अस्थायी गैस कनेक्शन की सिफारिश की जाएगी। नैनीताल के अन्तर्गत तहसील स्तर पर अधिकारी नामित किये गये हैं। नामित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवेदक से दस्तावेज प्राप्त कर उनकी जांच करें। जांच के बाद वे अस्थायी गैस कनेक्शन के लिए अनुशंसा करेंगे और संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश देंगे. एलपीजी की सुचारू आपूर्ति और प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

नैनीताल में व्यवस्थित ढंग से वितरित किये गये गैस सिलेण्डर


मंगलवार को नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में क्रमबद्ध तरीके से गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। पर्वत गैस एजेंसी के अनुसार तल्लीताल डांठ, पुलिस लाइन क्षेत्र में 45-45, एटीआई क्षेत्र में 45, डीएसबी क्षेत्र में 35 और नारायण नगर में 25 सिलेंडर बांटे गए। एजेंसी प्रबंधक अंकिता पांडे ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वितरण प्रक्रिया व्यवस्थित की गई है। पहले दिन रोस्टर के अनुसार सूची तैयार कर प्रसारित की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से गैस की अतिरिक्त बुकिंग न कराने की अपील की।

खैरना में सिलेंडर खरीदने के लिए उमड़ी भीड़ खैरना


मंगलवार को जैसे ही गैस वाहन खैरना-गरमपानी बाजार में पहुंचा तो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में सिलेंडर लेने की होड़ के कारण बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई लोग सिलेंडर लेने के लिए गैस वाहन पर चढ़ गए। खैरना पुलिस ने सिलेंडरों का वितरण कराया। ओटीपी न मिलने से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को सिलेंडर खत्म होने पर खाली हाथ लौटना पड़ा। बेतालघाट गैस एजेंसी के प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल ने बताया कि 216 गैस सिलेंडर बाजार में भेजे गए थे। कुछ समय बाद दोबारा वाहन भेजकर शेष उपभोक्ताओं को गैस वितरित कराई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *