प्रतापगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. इस घटना से कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में चिंता का माहौल है.

देर रात भेजा गया धमकी भरा ईमेल
जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर बीती रात करीब 1:00 बजे भेजा गया था. सुबह जब ईमेल देखी गई तो तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. बताया गया कि इस मैसेज में आज दोपहर डेढ़ बजे कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया.

जज ने एसपी को सूचना दी
ईमेल मिलने के बाद जिला न्यायाधीश ने तुरंत पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में जुट गई हैं.

कोर्ट परिसर में सघन जांच व तलाशी
एसपी के निर्देश पर पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली गयी. सुरक्षा कारणों से हर कोने की जांच की गई ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता चल सके. हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।

सुरक्षा कड़ी, जांच जारी
घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गयी है. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ईमेल किसने और कहां से भेजा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *