Breaking News
प्रतापगढ़ में मां-बेटे की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार कर हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मां-बेटे की बेरहमी से हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. यह मामला अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीरपुर गांव का है. यहां बीती रात 40 वर्षीय शिवपत्ती और उसके 14 वर्षीय बेटे अयान की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए. इस खौफनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान निर्माण के लिए मजदूर सुबह घर पहुंचा. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मजदूर ने खून से लथपथ शव देखा
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे मकान निर्माण के लिए शटरिंग का काम कर रहा मजदूर घर पहुंचा था. जब वह कमरे के अंदर गया तो देखा कि बिस्तर पर मां-बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। यह नजारा देख मजदूर घबरा गया और शोर मचाने लगा. उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम किया. जांच के बाद पुलिस ने मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त घर में मां-बेटे ही मौजूद थे।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका
जानकारी के मुताबिक, शिवपत्ती गांव में अपना घर बनवा रही थी और पिछले एक साल से अपने बेटे के साथ वहीं रह रही थी. उनके पति दिनेश मौर्य रोजगार के लिए मुंबई में मजदूरी करते हैं। शिवपत्ती के चार बच्चे थे, तीन बेटियां और एक बेटा। बेटियों के नाम रुचि, अंशिका और रूबी बताए जा रहे हैं, जो प्रतापगढ़ शहर में रहकर पढ़ाई करती हैं और एक मॉल में नौकरी करती हैं। परिजनों का कहना है कि जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था. आरोप है कि कुछ लोग मकान का निर्माण रोकने की कोशिश कर रहे थे और धमकियां भी दे रहे थे. हालांकि पुलिस अभी भी हर पहलू से जांच कर रही है.

मां की मौत से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है
मां और भाई की हत्या की खबर मिलते ही बेटियां रोने लगीं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसपी दीपक भूकर ने कहा कि हत्या करने वाले आरोपी बच नहीं पाएंगे और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *