Breaking News
बर्फबारी: बद्रीनाथ धाम में दो फीट तक बर्फ जमा, लगातार बर्फबारी, जानें 25 मार्च तक मौसम का पूर्वानुमान – बद्रीनाथ धाम में दो फीट तक बर्फ जमा, लगातार बर्फबारी जारी, उत्तराखंड मौसम समाचार

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. बद्रीनाथ धाम में दो फीट तक बर्फ जमा है. लगातार बर्फबारी जारी है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है.

मैदानी इलाकों में भारी बारिश और तूफान के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: अब श्रमिकों को मिल सकेगा सिर्फ दस घंटे काम, न्यूनतम वेतन में बच्चों की पढ़ाई के खर्च का भी प्रावधान

वहीं अन्य जिलों में भी भारी बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *