Breaking News
माफिया से नेता बने अतीक अहमद की कहानी, अपराध और राजनीति का खतरनाक संगम!

22 दिसंबर 2016 की एक ठंडी सुबह अचानक सुर्खियों में आ गई जब करीब 500 गाड़ियों का लंबा काफिला शहर की सड़कों से गुजरा. ये कोई आम काफिला नहीं बल्कि माफिया से नेता बने अतीक अहमद का शक्ति प्रदर्शन था. गाड़ियों के हॉर्न की आवाज से सड़कें जाम हो गईं और एक एंबुलेंस भी फंस गई, लेकिन इस पर अतीक का बयान और भी चौंकाने वाला था. यह घटना अतीक अहमद के उस वर्चस्व को दर्शाती है, जो उसने अपराध और राजनीति के सहारे स्थापित किया था.

अपराध और आतंक का चेहरा
अतीक अहमद का नाम लंबे समय तक उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में खौफ का पर्याय बना हुआ था. इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके में विधायक राजू पाल की हत्या इसका बड़ा उदाहरण है. चुनाव में हार का बदला लेने के लिए अतीक के गुर्गों ने उसका पीछा किया और गोलियों से भून डाला. इसके अलावा यूनिवर्सिटी में घुसकर शिक्षकों को धमकाने की घटना भी उसके आतंक को दर्शाती है.

फिल्म ‘धुरंधर-2’ में दिखी कहानी
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर-2’ में अतीक अहमद जैसे किरदार को ‘आतिफ अहमद’ के नाम से दिखाया गया है. फिल्म में बताया गया है कि वह पाकिस्तान से आने वाले नकली नोटों को चुनाव में खपाता था. हालांकि, एजेंसियों ने उसे पहले ही खत्म कर दिया।

अपराध की शुरुआत और बढ़ता नेटवर्क
1962 में इलाहाबाद में जन्मे अतीक ने कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। 1979 में उन पर पहली हत्या का आरोप लगा. इसके बाद हत्या, रंगदारी, अपहरण और जमीन कब्जाने जैसे 100 से ज्यादा मामले दर्ज हुए. उसकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि जेल में रहकर भी वह अपना नेटवर्क चलाता था.

राजनीति में प्रवेश और शक्ति में वृद्धि
1989 में अतीक अहमद ने राजनीति में कदम रखा और विधायक बने. इसके बाद वह पांच बार विधायक बने और 2004 में सांसद भी बने. उन्होंने अपराध और राजनीति के बीच की सीमा को लगभग खत्म कर दिया था.

अंत और संपत्ति का खुलासा
15 अप्रैल, 2023 को अतीक और उसके भाई की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को देशभर में लाइव देखा गया. बताया जाता है कि अतीक करीब 11 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक था और उसके नाम पर 200 से ज्यादा बैंक खाते और कई फर्जी कंपनियां थीं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *