Breaking News
मोदी देंगे 35% आरक्षण… राजभर का बड़ा बयान, महिला वोट बैंक को लेकर शुरू हुई बड़ी रणनीति

महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित बिल को लेकर देश में सियासी माहौल गर्म हो गया है. इस मुद्दे पर संसद से लेकर राज्यों तक बयानबाजी तेज है. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और एनडीए सहयोगी ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने जा रहे हैं. राजभर के मुताबिक यह व्यवस्था साल 2029 तक पूरी तरह से लागू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अब तक राजनीति में पुरुषों का दबदबा रहा है, लेकिन आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे बड़ी संख्या में चुनाव जीतकर आगे आएंगी.

2029 तक 35 फीसदी आरक्षण लागू कर दिया जायेगा
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस दिशा में गंभीर हैं और इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उनका मौजूदा कार्यकाल बढ़ाया गया है. उन्होंने साफ कहा कि ”मोदी जी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण सौ फीसदी देंगे और 2029 में इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा.” उनके मुताबिक इससे महिलाओं को राजनीति में समान अवसर मिलेगा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी.

महिलाओं को जोड़ने के लिए बड़े अभियान की तैयारी
राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाने जा रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के माध्यम से हर घर तक पहुंचने की योजना बनाई गई है. इस अभियान की शुरुआत अंबेडकर नगर से होगी, जहां 9 मई को करीब 25 हजार महिलाएं जुटेंगी. इसके बाद आजमगढ़ में इससे भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 50 हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं तक मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का संदेश पहुंचाया जाएगा.

संजय निषाद ने भी समर्थन किया
यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी महिला आरक्षण का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि देश भाग्यशाली है कि उसे नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला. पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए निषाद ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए कोई ठोस कानून नहीं बनाया. उन्होंने “नारी वंदन कानून” को महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि इससे महिलाओं को नई पहचान और अधिकार मिलेंगे.

अश्वनी तिवारी

अश्वनी तिवारी यूपी न्यूज नेटवर्क में उप-संपादक हैं। राजनीति, अपराध, खेल, ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में तीन साल का अनुभव है. रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। सुमन ने टीवी, हैदराबाद (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ काम किया है और ZEE न्यूज़ और इंडिया वॉच जैसे प्रतिष्ठित समाचार संगठनों में इंटर्नशिप का अनुभव प्राप्त किया है। मैं पिछले 1 वर्ष से यूपी न्यूज नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहा हूं। एमजेएमसी से पढ़ाई कर चुके अश्विनी तिवारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं जो दर्शकों को तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, जमीनी मुद्दे और सटीक जानकारी प्रदान करती है। मेरा जन्मस्थान वाराणसी है, जबकि अपने काम के दौरान मैंने कई शहरों में रहकर पत्रकारिता की है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *