Breaking News
युद्ध की खबर से प्रतापगढ़ में बढ़ी गैस सिलेंडर की मांग, एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

इन दिनों प्रतापगढ़ में गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की खबर के बाद लोगों में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस कारण बड़ी संख्या में लोग एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। हर दिन सैकड़ों ग्राहक सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े नजर आते हैं.

सिलेंडर लेने के लिए 1 से 2 घंटे तक लाइन
गैस एजेंसियों पर पहुंचने वाले ग्राहकों को सिलेंडर बुक कराने के लिए करीब 1 से 2 घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। हालांकि, बुकिंग के बाद उन्हें गोदाम से सिलेंडर आसानी से मिल जा रहा है। मौजूदा समय में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 968 रुपये बताई जा रही है। व्यवस्था बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए एजेंसी संचालक भी सक्रियता से काम कर रहे हैं।

खपत प्रतिदिन 800 सिलेंडर तक पहुंच गई
शहर के शिवम गैस एजेंसी के संचालक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि युद्ध की खबर के बाद गैस सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गयी है. उन्होंने बताया कि अब उनकी एजेंसी पर रोजाना करीब 800 सिलेंडर की खपत हो रही है, जबकि पहले यह संख्या 600 के आसपास थी. यानी रोजाना करीब 200 सिलेंडर की मांग बढ़ गई है.

प्रशासन ने अफवाहों से बचने की सलाह दी
इस बीच प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। प्रशासन का कहना है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही सिलेंडर लें। इसके अलावा कालाबाजारी रोकने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की टीम भी लगातार बाजार पर नजर रख रही है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *