Breaking News
यूपी के 40 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के करीब 40 जिलों में आज मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. अगले चार दिनों तक राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर तेज हवाओं और तूफान के दौरान घर से बाहर निकलते समय।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आया है. इस कारण कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की स्थिति बनी हुई है. यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना
आज कई जिलों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. ऐसे में किसानों और आम लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है.

पिछले 24 घंटे में बारिश हुई
पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत करीब 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है.

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अंबेडकरनगर,अमेठी,अयोध्या,आजमगढ़,बागपत,गोरखपुर और बिजनौर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली और प्रयागराज में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

अन्य जिलों में भी असर
इसके साथ ही बारिश और तूफान का असर मेरठ, मऊ, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र और वाराणसी समेत कई अन्य जिलों में भी देखने को मिल सकता है.

(रिपोर्ट: संदीप शुक्ला, लखनऊ)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *