Breaking News
यूपी फाइनल वोटर लिस्ट 2026 जारी… 13.35 करोड़ वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, एसपी ने EC पर लगाया बीजेपी से मिलीभगत का आरोप

उत्तर प्रदेश अंतिम मतदाता सूची 2026: उत्तर प्रदेश में आज शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा दोपहर में आधिकारिक तौर पर यह सूची जारी करेंगे. इस सूची के बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 13.35 करोड़ होने की संभावना है. हालांकि फाइनल लिस्ट जारी होने से पहले ही इस पर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाताओं के नाम हटाने और फर्जी नाम जोड़ने की साजिश रची जा रही है. उम्मीद है कि इस सूची से करीब 7 लाख नाम हटाए जाएंगे और करीब 80 लाख नए नाम जोड़े जाएंगे.

एसपी ने लगाया बड़ा आरोप
अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी ने सोशल मीडिया पर कहा कि आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है और पीडीए वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने की साजिश हो रही है. एसपी ने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया है, ताकि इन मामलों को जनता और अदालत के सामने रखा जा सके. पार्टी का दावा है कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है.

वोटर लिस्ट के बड़े आंकड़े
सूत्रों के मुताबिक, अंतिम सूची में कुल 13.35 करोड़ मतदाता पंजीकृत होंगे. 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट में 12.55 करोड़ मतदाता थे, जिनमें 6.88 करोड़ पुरुष और 5.67 करोड़ महिलाएं शामिल थीं. अब करीब 80 लाख नए नाम जुड़ेंगे, जबकि करीब 7 लाख नाम हटाए जाएंगे. यह अंतिम आंकड़ा फॉर्म-6 और फॉर्म-7 के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद तैयार किया गया है.

नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया
चुनाव आयोग को फॉर्म-6 के तहत 86.69 लाख आवेदन मिले थे, जिनमें 43.06 लाख पुरुष और 43.62 लाख महिलाएं थीं. फॉर्म-7 के तहत 3.18 लाख लोगों ने नाम हटाने की मांग की. आयोग ने 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजा था जिनके दस्तावेजों में मिलान में दिक्कत थी. इसके अलावा 2.22 करोड़ मामलों में तकनीकी या तार्किक विसंगतियां पाई गईं, जिनकी जांच के बाद ही अंतिम सूची तैयार की गई.

पश्चिमी यूपी में ज्यादा बदलाव की संभावना
जानकारी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नाम कटने की संख्या अधिक होने की संभावना है. अंतिम सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से थोड़ी अधिक होने की उम्मीद है. ड्राफ्ट सूची में भी दोनों के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं था. आयोग ने सभी आवेदनों और आपत्तियों की गहन जांच के बाद अंतिम सूची तैयार की है।

ड्राफ्ट से अंतिम सूची तक की प्रक्रिया
मतदाता सूची का ड्राफ्ट 6 जनवरी को जारी किया गया था, जिसके बाद 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां ली गईं. इस दौरान लाखों लोगों ने नए नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदन किया. सभी दस्तावेजों और प्रपत्रों की जांच के बाद आयोग ने अंतिम सूची तैयार कर ली है, जो आज आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *