Breaking News
यूपी में मौसम का मिजाज बदला, बारिश और ठंडी हवाओं से गिरा तापमान

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल और हल्की बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में बादलों की सक्रियता बढ़ गई है, जिसके कारण कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है और अधिकांश जिलों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है. खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिला है. आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रहने की उम्मीद है.

कई जिलों में हल्की बारिश, बादलों की सक्रियता बढ़ी
मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली और हरदोई जैसे जिलों में हल्की बारिश हुई है. यह बारिश कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई, जिसके कारण आसमान में बादल छाये रहे. हालांकि ज्यादा बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली.

तापमान में गिरावट, कई जगहों पर ठंड का असर
बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बरेली में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस बार के हिसाब से काफी कम है. वहीं अयोध्या और बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात में ठंड का अहसास हुआ.

आज मौसम शुष्क, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
मंगलवार को राज्य में मौसम लगभग शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है. दिन में हल्की धूप भी निकल सकती है.

26 और 28 मार्च से मौसम फिर बदलेगा
मौसम विभाग ने कहा कि 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर पश्चिमी जिलों में दिखेगा. इसके चलते हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 28 मार्च से एक और विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश के संकेत हैं.

(रिपोर्ट: संदीप शुक्ला, लखनऊ)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *