हरिद्वार: जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट रहे मौजूद – हरिद्वार: पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन
हरिद्वार में सेठ बेनी जयपुरिया ट्रस्ट द्वारा स्थापित जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, महावीर प्रसाद जयपुरिया, अनुराग जयपुरिया ने किया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। यह यात्री निवास देश-दुनिया से हरिद्वार की पवित्र भूमि पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मददगार साबित होगा। सनातन धर्म हमें सभी का सम्मान करना सिखाता है।
पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि देवभूमि में तीर्थयात्रियों एवं संतों की सेवा के लिए महावीर प्रसाद जयपुरिया द्वारा समर्पित यह यात्री निवास मानक स्तर का होगा। अमीर लोगों को कमजोर वर्ग की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर समाज में सेवा प्रकल्पों को गति मिली है. श्री भट्ट ने कहा कि स्वामी अभिषेक एक ब्रह्मचारी, तपस्वी संत हैं और उनकी प्रेरणा से समाज के सशक्त लोग कमजोर वर्ग के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं.
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गरीब वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. वर्ष 2047 से पहले भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।
