Breaking News
उत्तराखंड: 31 युवा लेखक सम्मानित; यात्रा वृतांत, लघु कथाएँ और कविता लेखन के लिए पहचाने जाने वाले – देहरादून समाचार

उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा 31 युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। आईआरडीटी सभागार में आयोजित साहित्यिक महोत्सव के दूसरे दिन यात्रा वृतांत, कहानी और कविता लेखन पर यह सम्मान दिया गया। समारोह का उद्घाटन वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

युवा साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए वन मंत्री ने कहा, देश के कई साहित्यकारों ने राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया है. युवा साहित्यकारों को भी संकीर्णता छोड़कर राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए। इससे पहले वन मंत्री ने संस्थान की साहित्यिक शोध पत्रिका उद्गाता के लोकभाषा विशेषांक का विमोचन किया।

भाषा मंत्री खजानदास ने युवा साहित्यकारों को सम्मानित होने पर बधाई दी। उत्तराखंड साहित्य भूषण पुरस्कार से सम्मानित जितेन ठाकुर ने अपने साहित्य सृजन एवं साहित्यिक यात्रा पर प्रकाश डाला। महोत्सव के अगले सत्र में विभिन्न लेखकों से उनकी साहित्यिक यात्रा के संबंध में चर्चा की गई। समारोह में डिप्टी डायरेक्टर जसविंदर कौर, डाॅ. दिनेश शर्मा, डॉ. भारती मिश्रा, डॉ. हयात सिंह रावत, राजेंद्र ढैला, अनोज सिंह बनाली, सचिन चौहान आदि मौजूद रहे।

उपलब्धि:ऋषिकेश बाइपास फोरलेन के लिए 1105 करोड़ रुपये की मंजूरी, केंद्र सरकार से प्रोजेक्ट को हरी झंडी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *