गंगा किनारे एक आरती स्थल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां करीब सात फीट लंबा कॉपरहेड सांप निकल आया। आरती स्थल जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में अचानक सांप दिखने से लोग डर गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने सांप को रेस्क्यू किया। रेंजर जीएस धमांदा ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है, जिसे स्थानीय लोग “वन सुंदरी” कहते हैं. इसकी लंबाई लगभग सात फीट होती है और यह आमतौर पर जंगलों में पाया जाता है।
ये भी पढ़ें…हरिद्वार: एक तरफा प्यार की सनक में युवक ने भागते समय खुद को मारी गोली, की आत्महत्या
उन्होंने बताया कि दूर से यह कोबरा जैसा दिखता है, इसका फन सपाट है। यह कम जहरीला होता है. घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।