मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज की 71वीं सेवानिवृत्ति वर्षगांठ समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में देश के कई बड़े संत मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज शुभ मुहूर्त में गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं.
उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश की महिलाओं को अधिकार देने की दिशा में ठोस और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने इसका विरोध कर अपनी संकीर्ण मानसिकता को उजागर किया.
अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा की शुरुआत: गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुले, मां गंगा-यमुना के जयकारे।