उत्तराखंड में एक जिला एक खेल नीति का मसौदा तैयार हो चुका है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने सचिवालय में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी. उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में होने वाले आगामी 39वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य की पदक संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। खेल मंत्री ने कहा, एक जिला एक खेल नीति का उद्देश्य हर जिले में एक विशिष्ट खेल को बढ़ावा देना है.
खेल मंत्री ने अधिकारियों को 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए 24 घंटे के भीतर पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. इसमें खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण देने और विभिन्न खेल संघों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. साथ ही राष्ट्रीय खेलों से पहले उत्तराखंड में अधिक से अधिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने की तैयारी की जा रही है. मंत्री रेखा आर्य ने यह भी कहा कि अगर पूर्वोत्तर राज्यों में साइकिलिंग या शूटिंग जैसे खेलों के लिए बुनियादी ढांचे की कमी है, तो उत्तराखंड उन्हें सुविधा देने पर विचार करेगा। बैठक में गौलापार, हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
मसूरी: सीएम धामी ने शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के निर्देश
विभागीय मंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय में जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए पाठ्यक्रम एवं परिनियम समिति का गठन कर दिया गया है. मंत्री ने पद सृजन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने पर भी चर्चा हुई.