Breaking News
टिफिन की जगह पन्नी में दी मिठाई, तो लड़की वालों ने दूल्हे के परिवार वालों को बेल्ट और डंडों से पीटा.

इटावा समाचार: इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के सरैया ताड़ गांव में एक तिलक समारोह अचानक हिंसा में तब्दील हो गया. मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा और तनाव दोनों बढ़ गया है.

लड्डू बांटने को लेकर शुरू हुआ विवाद, मामला बिगड़ता चला गया
घटना 18 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की बतायी जाती है. मलाजनी गांव के ब्रजेश कुमार कठेरिया अपनी बेटी का तिलक लेकर सरैया ताड़ गांव में रवींद्र सिंह कठेरिया के घर पहुंचे थे. तिलक की रस्म पूरी होने के बाद लड़के पक्ष के लोग लड्डू बांट रहे थे। इसी दौरान टिफिन में लड्डू मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और माहौल अचानक बिगड़ गया.

बेल्ट और डंडों से हमला, महिलाएं भी घायल
देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. वायरल वीडियो में लड़की पक्ष के लोग लड़के पक्ष के पुरुषों और महिलाओं पर बेल्ट और डंडे से हमला करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भागती नजर आईं. इस मारपीट में तीन महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गये.

शादी रद्द, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद 19 अप्रैल को आने वाली बारात रोक दी गयी और बाद में लड़की पक्ष ने कहीं और शादी कर ली. पुलिस के पहुंचने से पहले लड़की पक्ष मौके से भाग गया था। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी महेश चंद के मुताबिक यह घटना दो दिन पहले रात की है. अभी तक किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *