अयोध्या के विकास पर विशेष चर्चा, सामाजिक कार्यकर्ता डीके शुक्ला की ऊर्जा मंत्री से मुलाकात

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या के विकास को लेकर एक अहम बैठक हुई है. प्रदेश के प्रसिद्ध कोयला व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डीके शुक्ला ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अयोध्या के सर्वांगीण विकास, शहर की बुनियादी सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस मुलाकात को अयोध्या के भविष्य के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.
अयोध्या के विकास पर विस्तृत चर्चा
इस मुलाकात के दौरान डीके शुक्ला ने अयोध्या में चल रही विकास योजनाओं और आने वाले समय की जरूरतों पर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने खास तौर पर शहर की बिजली व्यवस्था और शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं, इसलिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना बहुत जरूरी है.
बिजली और बुनियादी ढांचे में सुधार पर जोर
डीके शुक्ला ने सुझाव दिया कि शहर की बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाये, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके अलावा उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया. उनका मानना है कि बेहतर सड़कों, साफ-सफाई और सुविधाओं से अयोध्या को आदर्श शहर बनाया जा सकता है।
मंत्री का सकारात्मक आश्वासन
इस चर्चा के दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सकारात्मक रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मंत्री डीके शुक्ला के सुझावों की सराहना करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी.
मुलाकात को प्रेरणादायक बताया
डीके शुक्ला ने इस मुलाकात को बेहद सुखद और प्रेरणादायक बताया. उन्होंने कहा कि मंत्री जी का अयोध्या के प्रति दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट एवं प्रभावशाली है। उनके नेतृत्व में अयोध्या न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि आधुनिक सुविधाओं के मामले में भी तेजी से प्रगति कर रही है।
(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)
