Breaking News
हीटवेव अलर्ट:सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से निकलना सुरक्षित नहीं; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी – उत्तराखंड में लू का अलर्ट, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलना असुरक्षित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राजधानी में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है. लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से न निकलने की भी हिदायत दी गई है.


इन दिनों शहर का तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है. ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है. इस पर रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने कहा कि लू से लोगों को चक्कर आना, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी समेत कई समस्याएं हो सकती हैं. इसके शुरुआती लक्षण दिखते ही बिना किसी देरी के नजदीकी अस्पताल से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपने घरों से बाहर न निकलने की भी चेतावनी दी। साथ ही घर से बाहर निकलते समय सिर को छाते या कपड़े से ढकने और चेहरे को सुरक्षित रखने की सलाह दी। कहा कि गर्मी में लोगों को हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *