-नैनीताल: भीमताल में सड़क पार करते वक्त चलती बाइक से टकराया तेंदुआ, ड्राइवर ने दुकान में घुसकर बचाई जान
{“_id”:”69f0d0256fe90479220d20ef”,”स्लग”:”भीमताल-2026-04-28 में सड़क पार करते समय तेंदुआ चलती बाइक से टकराया और घायल हो गया”,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नैनीताल: भीमताल में सड़क पार करते समय चलती बाइक से टकराया तेंदुआ, ड्राइवर ने दुकान में घुसकर बचाई जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”City & states”,”slug”:”city-and-states”}}
खुटानी में बाइक के सामने अचानक तेंदुआ आ गया. इस दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर गई और तेंदुआ उसमें फंस गया.
बाइक में फंसा तेंदुआ – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भीमताल के खुटानी में मंगलवार रात सड़क पार करते समय तेंदुआ बाइक से टकरा गया। इस दौरान तेंदुआ बाइक में ही फंस गया। बाइक के पास तेंदुए को देख चालक ने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई।
इसी दौरान हादसे में तेंदुआ घायल हो गया। तेंदुए के घायल होने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि तेंदुए के बाइक से टकराने की बात सामने आई है। टीम को मौके पर भेजा गया है. साथ ही रानीबाग से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है.