नैनीताल: तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया
{“_id”:”69f4248f9f7b8574b6019816″,”स्लग”:”रानीबाग-नैनीताल-2026-05-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नैनीताल: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, रानीबाग रेस्क्यू के लिए भेजा गया केंद्र”,”श्रेणी”:{“शीर्षक”:”शहर और राज्य”,”शीर्षक_एचएन”:”शहर-और-राज्य”,”स्लग”:”शहर-और-राज्य”}}
भीमताल के रानीबाग क्षेत्र में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद मिला। जिसे वन विभाग की टीम ने रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। – फोटो: स्रोत: ग्रामीण
विस्तार
भीमताल के ग्राम पंचायत रानीबाग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा मिला। ग्रामीणों ने तेंदुए के फंसे होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। शिक्षक दीपक नौगाई ने बताया कि लगातार घरों के पास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जैसे ही तेंदुआ पिंजरे में फंसा तो उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने भीमताल के ज्योली गांव से बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए भेजा था और मोरा गांव में पिंजरे में फंसे तेंदुए को भी रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा था। इसके अलावा खुटानी में बाइक की टक्कर से बाइक में फंसे तेंदुए को टैंकुलाइज कर रानीबाग में रखा गया है।