Breaking News
हेमकुंड साहिब: जवानों ने बर्फ हटाकर रास्ता बनाया, सेना के जवानों की टीम हेमकुंड पहुंची, पहले अरदास पढ़ी – हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 सेना के जवानों ने बर्फ हटाई टीम हेमकुंड पहुंची और पहली अरदास की

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

द्वारा प्रकाशित: अलका त्यागी

अद्यतन रविवार, 03 मई 2026 12:08 अपराह्न IST

हेमकुंड साहिब यात्रा 2026: हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. इससे पहले यहां बर्फ हटाने के लिए जवान पहुंच चुके हैं.


हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 सेना के जवानों की बर्फ हटाने वाली टीम हेमकुंड पहुंची और पहली अरदास की

सेना के जवान हेमकुंड साहिब पहुंचे
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले सबसे पहले सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार बर्फ हटाकर हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं. हेमकुंड पहुंचते ही जवानों ने सबसे पहले गुरुद्वारे के सामने पूजा-अर्चना की. इसके बाद अब जवान यहीं रुकेंगे और आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू करेंगे.

आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब की यात्रा 23 मई से शुरू होगी. 418 इंडिपेंडेंट फील्ड नाइन्थ माउंटेन ब्रिगेड और गुरुद्वारा सेवादार कुछ दिन पहले यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए निकले थे. मार्ग की सबसे बड़ी बाधा अटलाकोटी हिमखंड को काटकर टीम आगे बढ़ी और आज हेमकुंड पहुंची।

मौसम: ख़राब मौसम; देहरादून में आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं. पिछले दो दिनों से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही थी. अब हेमकुंड साहिब से बर्फ हटाई जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को आने में कोई दिक्कत न हो.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *