Breaking News
अकबरपुर के मीरापुर में सनसनी: बंद घर में मिले चार मासूम बच्चों के खून से सने शव, मां लापता.

अंबेडकरनगर जिले के मुख्यालय अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक घर के अंदर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे मामला और भी संदिग्ध लग रहा था. इस घटना से पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल है.

चार मासूम बच्चों की मौत
मृतक बच्चों की पहचान महरुआ निवासी नियाज की पत्नी के बच्चों के रूप में की गई है. इनमें तीन बेटे शफीक, सऊद और उमर और एक बेटी बयान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार मीरांपुर इलाके में रहता था. बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले और चारों खून से लथपथ थे, जिससे हत्या का शक गहरा गया है. इतने छोटे बच्चों की मौत ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है.

मां गायब, शक गहराया
घटना के वक्त बच्चों की मां घर पर मौजूद नहीं थीं और वह फिलहाल लापता बताई जा रही हैं। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे कोई घरेलू विवाद हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, बच्चों के पिता नियाज कई सालों से सऊदी अरब में काम करते हैं. उन्होंने एक पाकिस्तानी महिला से दूसरी शादी भी की थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बात को लेकर पहली पत्नी तनाव में थी.

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया गया. घर को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मां की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *